कार चालक ने ट्रैफिक जवान को दो किलो मीटर घसीटा, फिर हुआ फरार (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: ट्रैफिक पुलिस ने पेपर चेक करने के लिए कार को रोकने की कोशिश की। लेकिन वह व्यक्ति कथित तौर पर पेपर चेक से बचने के लिए कांस्टेबल को दो किलोमीटर तक घसीटा। ट्रैफिक पुलिस उसकी कार के बोनट से कूदकर आरोपी को रोकने की कोशिश कर रहा था। पिछले साल नवंबर में हुई इस घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ट्रैफिक पुलिस का नाम सुनील है जिसे बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में हुई इस घटना में चोटें आई थीं।

 

 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पुलिस नांगलोई चौक पर वाहन के कागजात चेक कर रही थी। उसी समय आरोपी की कार दूसरी तरफ से आई थी। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को रुकने का इशारा किया लेकिन अपनी कार की स्पीड धीमी करने के बाद उस शख्स ने भागने की कोशिश की। फिर कार को रोकने के लिए कहा गया। सुनील ने उसकी कार के बोनट पर छलांग लगा दी।

 

फिर आरोपी ने कार को रोकने के बजाय और तेज कर दिया। पुलिस को करीब दो किलोमीटर तक घसीटा। कार में सह-यात्री ने पूरी घटना को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया। काफी अनुरोधों के बाद आरोपी ने सुनील को नीचे उतरने का मौका दिया और फिर वह भाग गया।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »