VIDEO- जंगल गए थे शिकार की तलाश में खुद हो गए शिकार, दोस्त की गोली लगने से मौत

AJ डेस्क: झारखण्ड के चतरा जिला स्थित कुंदा थाना क्षेत्र जंगल में बुधवार की देर रात बुटकोइया गांव निवासी रोहित गंझू की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोहित अपने एक दोस्त के साथ जंगल में जंगली पशुओं का शिकार करने गया था। इसी दौरान उसके दोस्त के द्वारा चलाई गोली रोहित के सीने में लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

 

घटना की जानकारी रोहित के परिजनों को गुरुवार की सुबह मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फ़िलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि रोहित को उसके दोस्त के द्वारा चलायी गयी गोली लगी है या मामला कुछ और है।

 

 

VIDEO-

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, रोहित की मौत क्रॉस फायरिंग में होने की बात बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रोहित अपने एक दोस्त के साथ बुधवार की रात भराठी बंदूक लेकर जंगली पशुओं का शिकार करने के लिए नीकला था। दोनों एक-दूसरे के विपरीत दिशा में बैठे थे। कुछ देर के बाद जब गोली चली, तो सीधे रोहित के सीने में जा लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित की मौत के बाद उसका दोस्त मौके से फरार हो गया। गुरुवार सुबह में परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »