JVM से अब विधायक प्रदीप यादव हुए निष्कासित

AJ डेस्क: झारखंड विकास माेर्चा (जेवीएम) के विधायक प्रदीप यादव काे गुरुवार को यानि की आज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इसी 4 फरवरी को झाविमो सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी के निर्देश पर पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में विधायक प्रदीप यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उनसे इस संबंध में 48 घंटे के भीतर जवाब देने का आदेश दिया गया था। जिसका समय आज खत्म हो गया।

 

 

इस संबंध में झाविमो के प्रधान महासचिव अभय सिंह ने बताया कि दिए गए समय में प्रदीप यादव की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इस वजह से झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार प्रदीप यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

 

 

बता दें कि देवघर में झाविमाे के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के भाजपा में विलय और प्रदीप यादव काे नाेटिस जारी करने के विराेध में बुधवार को पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी का पुतला जलायादिया था और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की थी। इस पर भी पार्टी आलाकमान ने संज्ञान लेते हुए उस विरोध प्रदर्शन के कर्ता धर्ता नागेश्वर सिंह, दिनेश मंडल और मनिकांत यादव काे भी झाविमो से निष्कासित कर दिया गया है।

 

 

मालूम हो की प्रदीप यादव इधर लगातार कांग्रेस के संपर्क में थे। वो पिछले दिनों दिल्ली जाकर कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात कर चुके है। इतना ही नहीं विधायक प्रदीप यादव गोड्डा में आयोजित सीएए के खिलाफ कांग्रेस के एक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में भी उन्हें शिरकत करते हुए पाया गया था।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »