बूथ पर अलका लांबा और आप समर्थकों के बीच झड़प, पुलिस ने हस्तक्षेप किया (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मजनूं का टीला स्थित पोलिंग बूथ पर कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गई। मतदाता केंद्र पर पोलिंग एजेंट के रूप में AAP कार्यकर्ता वहीं मौजूद थे। पोलिंग बूथ के बाहर खड़ीं अलका लांबा किसी से बात कर रही थीं, तभी एक शख्स उनसे बार-बार यह पूछ रहा था कि ’22 साल का लड़का किसका है, यह तो बता दो एक बार’। इस पर गुस्से में आकर चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने थप्पड़ मारने का प्रयास किया, हालांकि शख्स के पीछे हट जाने से थप्पड़ नहीं पड़ा। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।

 

देखें वीडियो-

 

 

इस दौरान वहां मौजूद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता के बीच गहमा-गहमी देखने को मिली। हालांकि पुलिस ने इस मामले में जांच जारी रखी है। पार्टी के नेता संजय सिंह ने मारपीट की घटना की शिकायत चुनाव आयोग से करने को कहा है।

 

 

इसी बीच डॉ. कुमार विश्वास ने भी अपने ट्वीट के जरिए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। कुमार विश्वास ने कहा, “अपनी पूर्व साथी और विधायक पर अश्लील टिप्पणी करके व उसके बेटे के बारे में निहायत गलीज बात कहकर आत्ममुग्ध बौने के पालित चिंटू ने अपने आका की ही औकात दिखाई है। अलका लांबा योद्धा है। उसकी विजय उसका स्वाभिमान है।”

 

 

 

 

गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 11 बजे तक 6.96% मतदान हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 10 बजे तक 4.33%, मतदान हुआ जबकि 9 बजे तक 3.02% मतदान हुआ था।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »