दिल्ली चुनाव: ‘आप’ और ‘भाजपा’ समर्थकों के बीच लात घूंसे चले (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। दिल्ली के वोटर लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस बीच दिल्ली के रिठाला के बुद्ध विहार में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों में भिड़ंत देखने को मिली है।

 

 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक किसी ने पीसीआर में कॉल करके आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच झड़प की जानकारी दी। जब एसएचओ अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक मामला रफा दफा हो चुका था। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने मामले में शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

 

 

वहीं इसी बीच आप और भाजपा समर्थक के बीच हुई झड़प का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों पार्टी के समर्थक एक दूसरे पर लात-घुसे मारते नजर आ रहे हैं।

देखें वीडियो-

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »