पलामू और औरंगाबाद में रेड: सेक्स रैकेट का खुलासा, दर्जनों गिरफ्तार

AJ डेस्क: बिहार-झारखण्ड में देह व्यापार का धंधा खूब फल-फूल रहा है। जिस्मो के सौदागर इस धंधे को बड़े ही शातिराना अंदाज में अंजाम देने में लगे है। होटल से लेकर निजी घर और किराए के मकान तक को इन्होंने अपना ठिकाना बना रखा है। मंगलवार को पुलिस ने बिहार और झारखण्ड में छापा मार कर ऐसे ही गिरोहों का पर्दाफाश किया है। जो पुलिस और समाज की नजरों से बच कर गर्म जिश्म का बाजार सजाए हुए थे।

 

 

 

 

बिहार-

औरंगाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के होटल मुंडेश्वरी में छापामारी कर देह व्यापार में संलिप्त पांच महिलाओं तथा तीन ग्राहकों को पकड़ा है। होटल के विभिन्न कमरों से इन्हें अलग अलग व्यक्तियों के साथ आपत्तिजनक अवस्था मे गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गयीं महिलाओं में तीन युवती हैं जबकि दो शादीशुदा महिला। पुलिस ने वहां से कई आपत्तिजनक चीजों को भी बरामद किया है।

 

 

 

 

बता दें कि NH- 02 के किनारे स्थित इस होटल में छापेमारी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इस होटल के संचालक जरूर बदलते रहे मगर कुछ नहीं बदला तो यहां फलने-फूलने वाला वेश्यावृति का धंधा।

 

 

छापेमारी का नेतृत्व कर रहे एसडोपीओ अनूप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। जब होटल में छापेमारी की गई तब पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल, इन्हें थाने लाया गया है जहां इनसे पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जायेगा कि देह व्यापार के इस रैकेट का संचालक कौन है।

 

 

 

 

 

झारखण्ड-

पलामू पुलिस ने भी मेदिनीनगर के कई होटलों में छापेमारी कर कई सेक्स वर्करों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यहाँ संचालित देह व्यापार में लगे ज्यादातर लोग ग्रामीण क्षेत्र से हैं। जानकारी के अनुसार पलामू पुलिस को सूचना मिली थी की प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर और उसके आसपास के इलाकों में देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा है। इसी सूचना आधार पर पुलिस ने मेदिनीनगर के खास इलाके में छापेमारी कर एक-एक महिला सेक्स वर्कर को गिरफ्तार किया। जिसके निशानदेही पर कई और सेक्स वर्कर को गिरफ्तार पकड़ा गया। इस दौरान गिरफ्तार सेक्स वर्करों ने पुलिस के समक्ष कई बड़े खुलासे भी किए हैं।

 

 

 

 

सेक्स वर्करों ने पुलिस को बताया कि इस धंधे में 60 से भी अधिक लोग शामिल हैं। देह व्यापार के धंधे में शामिल सभी मेदिनीनगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। देह व्यापार का धंधा मेदिनीनगर के कई इलाकों में चलता था। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सेक्स वर्करों के लिए निजी घर और किराया का मकान का इस्तेमाल किया जाता है और यही ग्राहकों को बुलाकर वेश्यावृति के धंधे को अंजाम दिया जाता है। फिलहाल पुलिस इन सेक्स वर्करों से मिली जानकारियों को इकठ्ठा कर सभी के नामों का सत्यापन कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »