घुसखोर दारोगा का वीडियो हुआ वायरल, CM ने दी कार्रवाई का आदेश, देखें वीडियो

AJ डेस्क: इस रिपोर्ट के जरिए जिस दृश्य को अभी हम आपको दिखाएंगे वो कोई अचंभित कर देने जैसा दृश्य नहीं है। ऐसा दृश्य हर शहर के शायद हर थाने में रोजाना ही देखने को मिलते होंगे। क्योंकि यह एक सिस्टम ही बन चुका है। हां ये अलग बात है कि इस बार उन दृश्यों में से एक दृश्य वायरल हो गया। और वो झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंच गया। जिसपर सीएम शहाब ने कार्रवाई का निर्देश जारी कर दिया। दरअसल यह मामला घूसखोरी का है। जिसमें एक थाना प्रभारी द्वारा एक मामले के निपटारे के लिए खुलेआम जनता दरबार में न सिर्फ दोनों पक्षो से बतौर घूस 5-5 हजार रूपये लिए गए, बल्कि कम घूस देने के कारण अगली बार उन्हें जेल भेज देने तक की धमकी दी गई। मामला धनबाद के अलकडीहा थाना का है।

 

 

यह वायरल वीडियो अलकडीहा थाना का है। 3 मिनट 43 मिनट के पहले वीडियो में दिख रहा है। कि कुछ लोग एक व्यक्ति के अगुवाई में थाना पहुँचते है। टेबल के सामने थाना के प्रभारी ललन प्रसाद बैठे हुए है। ठीक उन्ही के बगल में सर पर मफलर बंधे व्यक्ति आ कर बैठ जाता। इसके बाद वह व्यक्ति उसके साथ पहुंचे लोगों में से एक को इशारा करता है। जिससे एक व्यक्ति थाना प्रभारी साहब के टेबल के सामने पहुँचता है और अपने जेब से रूपये निकाल कर उन्हें देने की कोशश करता है। तभी उस व्यक्ति से प्रभारी साहब पूछते हैं ये कितना है। इस वो बताता है कि 5 हजार। इतना सुनते ही थाना प्रभारी आपे से बाहर हो जाते है। कहते है मतलब 2-2 हजार रुपया लेकर तुम लोगों को छोड़ दू न। आज के बाद तुमलोग मेरे सामने मत आना। वरना तुम लोगों को मैं जेल भेज दूंगा। तभी इस केस में अगुवाई कर रहा शख्स कहा है। क्या करूँ सर इन लोगों का मैं गर्दन दबा दूँ। वो एक व्यक्ति का नाम लेता है। आए परसुराम आगे आकर बैठो सुनो साहब क्या कह रहे है।

 

 

इसपर थाना प्रभारी कहते है मैं कुछ नहीं जानता। आगे से तुम लोग यहाँ मत आना। इसे मुखिया जी का दलानी मत बनाओ। पकड़िए, लाइए और छोड़ दीजिए। ये मुझ से नहीं होगा। आगे से तुम लोग यहाँ आए तो मैं केश कर के तुमलोगों को जेल भेज दूंगा। इसके बाद अगवाई कर रहा शख्स लोगों से कहता है कि शाहब को नाराज करके काम मत कराओ। हमें आगे भी यहाँ आना है। पूरी रकम दो। इसपर एक महिला की आवाज आती है कि घर का टीवी बेच कर इतना रकम जमा किया है।

 

वीडियो नंबर- 01

 

 

इसके बाद दूसरा वीडियो 7 मिनट 24 सेकेंड का है। इसमें मामला रफा दफा करने की कार्रवाई करते थाना प्रभारी महोदय दिख रहे है। एक सुलहनामे पर थाना प्रभारी लालन प्रसाद दोनों पक्षो के लोगों से उनका हस्ताक्षर लेते है। इसमें कुछ महिला भी शामिल है। इसके बाद गवाहों का हस्ताक्षर लेते है। इसके बाद मामले में समझौता कराने वाला व्यक्ति एक महिला को रूपये देने का इशारा करता है। जिसके बाद एक महिला टेबल के पास पहुंच थाना प्रभारी को रूपये देने लगती है। इसपर थाना प्रभारी महिला को रुपया टेबल पर रख देने को कहते है। जिसके बाद महिला रुपया टेबल पर रखती है। और फिर सभी लोग थाना प्रभारी से आज्ञा लेकर वहाँ से निकल जाते है।

 

 

वीडियो नंबर- 02

 

 

 

यह वीडियो कुछ दिनों पहले का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अलकडीहा थाना क्षेत्र में दो महिलाओं के बीच में किसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना होती है। जिसके बाद दोनों पक्षो द्वारा मामले में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की जाती है। इसके बाद स्थानीय कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह (वीडियो में थाना प्रभारी के बगल में बैठा शख्स) इस मामले में आगे आकर दोनों पक्षो को समझा बुझा कर मामले में सुलह करवाने का प्रयास करते है। इसी के एवज में थाना प्रभारी मामले में आरोपी प्रति व्यक्ति से 5-5 हजार रुपया बतौर घूस की मांग करते है। और इस मामले का निपटारा हो रहा होता है तभी वहाँ बैठा कोई शख्स अपने मोबाइल फोन के कैमरे से इस पूरी घूस लीला को रिकॉर्ड कर लेता है। जो अब वायरल हो रहा है।

 

 

इस घूस लीला का अंत यही नहीं होता। वायर हो रहे वीडियो को आज धनंजय मंडल नाम का एक शख्स सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन को ट्वीट कर देता है। जिसपर सीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए धनबाद डीसी, धनबाद पुलिस और झारखण्ड पुलिस को ट्वीट कर लिखा है, ‘तुरंत इन भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ कड़ा क़दम उठाते हुए सूचित करें। थानों को धन उगाही का अड्डा ना बनने दें। यह वाक़ई दुर्भाग्यपूर्ण है कि लगातार ऐसी शिकायतें मुझ तक पहुँच रही है। इस मुद्दे को गम्भीरता से ले।’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »