पति को पेड़ से बांध तीन दरिंदो ने पत्नी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी मुखिया सहित 3 गिरफ्तार

AJ डेस्क: पहले पति को पेड़ से बांधा फिर उसकी पत्नी को जंगल में ले जाकर तीन लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। चौकाने वाली बात तो यह है कि इन दुष्कर्मियों में इलाके का मुखिया भी शामिल है। यह चौकां देने वाली वारदात झारखण्ड की उप राजधानी दुमका का है।

 

 

दुमका के नक्सल प्रभावित काठीकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकरा गांव में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनी खेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला के पति को पेड़ से बांध दिया और फिर महिला को जंगल मे ले जाकर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों में एक मुखिया भी शामिल है। पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी मुखिया दुर्गा देहरी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी दी।

 

 

पुलिस अनुमण्डल पदाधिकारी अनिमेष नैथानी ने बताया कि दुष्कर्म की यह घटना बीते सोमवार की शाम की है। मंगलवार को महिला ने काठीकुंड थाना में मामला दर्ज करवाया था। 24 साल की पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि बीते सोमवार को गांव में लगनेवाली साप्ताहिक बाजार के बाद शाम को अपने पति के साथ वो घर लौट रही थी। इस दौरान तीनों आरोपी महिला का पीछा करते हुए काठीकुंड के झिकरा जंगल के पास पहुँचे और घने जंगल और सुनसान रास्ता का फायदा उठाकर उसके पति को जंगल मे ही एक पेड़ में गमछा से बांध दिया और महिला को जंगल के अंदर ले जाकर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

 

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपियों ने सबसे पहले पति के हाथ को गमछे से बांध दिया और फिर उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला द्वारा चिल्लाने के बाद आरोपियों ने पति व पत्नी दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। दुष्कर्म के बाद महिला वही बेहोश हो गयी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगलवार की सुबह पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया और फिर टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों मुखिया दुर्गा देहरी, देवेंद्र देहरी व सोनू देहरी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

तीन आरोपियों में दुर्गा देहरी गोपीकांदर के खरौनी बाजार पंचायत का मुखिया है। पीड़िता और तीनों आरोपी आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय से हैं। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच हो गयी है। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 342, 376 डी, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »