वासुदेवपुर: संजय उद्योग आउटसोर्सिंग में वर्चस्व की जंग में गोलियां चली, जमकर हंगामा

AJ डेस्क: शुक्रवार को कोयलांचल धनबाद में कोयले की काली कमाई पर वर्चस्व को लेकर एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि धनबाद के बासदेवपुर कोलियरी स्थित संजय उद्योग आउटसोर्सिंग में तीन राउंड फायरिंग की गई। इसके साथ ही पत्थरबाजी भी की गई। जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागते नजर आए। वैसे पुलिस ने गोली चलने की घटना से इंकार किया है।

 

 

जानकारी के अनुसार धनबाद जिला असंगठित मजदूर कांग्रेस के समर्थक अपनी मांगो को लेकर शुक्रवार को बासदेवपुर कोलयरी के संजय उद्योग आइटसोर्सिंग में धरना देने पहुंचे थे। तभी पहले से तैयार बैठे लाठी डंडों से लैस संजय उधोग आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थकों ने उनपर हमला बोल दिया। इस बीच दोनो गुटों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई। दोनों के बीच पत्थरबाजी व कई राउंड फायरिंग की भी सूचना है।

 

 

वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची केंदुआडीह पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। पुलिस ने मौके से असंगठित मजदूर नेता बिरेन्द्र पासवान को हिरासत में लिया है। वहीं बिरेन्द्र पासवान ने आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थकों पर न सिर्फ पत्थरबाजी करने, बल्कि गोलियां चलाने का भी आरोप लगाया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »