देवघर: सांसद निशिकांत के खिलाफ पंडा ने की नारेबाजी, जानें पूरी खबर, देखें वीडियो
AJ डेस्क: सत्ता जब सर चढ़कर बोलती है तो सबसे पहले टूटते हैं नियम। आज महाशिवरात्रि के दिन कुछ ऐसा ही वाक्या देखने को मिला देवघर के विश्वप्रसिद्ध बाबा मंदिर में। जहां गोड्डा लोकसभा के सांसद निशिकांत दुबे ने रोक के बावजूद निकास द्वार से बाबा मंदिर में प्रवेश किया। सांसद के द्वारा निकास दरवाजे से प्रवेश की खबर स्थानीय तीर्थपुरोहित समाज में फैलने के साथ ही देवघर के तीर्थपुरोहितों के संगठन पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने इसका जमकर विरोध किया।
यह घटना सांसद के मंदिर से पूजा कर वापस लौटने के क्रम में हुई। सांसद का विरोध किये जाने से तिलमिलाये सांसद मंदिर के निकास द्वार पर ही बैठ गए। हालांकि इस दौरान वहां उपस्थित भीड़ ने सांसद के विरोध में नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलने पर वहां उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने सांसद को वहां से उठा दिया।
देखें वीडियो-
पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री कार्त्तिक नाथ ठाकुर ने सांसद के इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि जब मंदिर के निकास द्वार से प्रवेश पूर्ण रुप से प्रतिबंधित है तो गोड्डा सांसद इस नियम को क्यों नहीं मानते हैं?
बहरहाल, सबसे बड़ा सवाल प्रशासन पर खड़ा होता है। आखिर बाबा मन्दिर में शिवरात्रि के दिन उमड़ी भारी भीड़ के बावजूद सांसद निकास द्वार से कैसे प्रवेश कर गए? वहीं सांसद ने इस बाबत किए गए सावाल पर वो उल्टा मीडिया कर्मियों पर ही भड़क गए। उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
