झारखण्ड: मौसम बदलेगा रंग, 25 फरवरी तक बारिश होने की संभावना

AJ डेस्क: झारखण्ड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। शुक्रवार को दिनभर धुप छांव का खेल चलता रहा। इसी बीच झारखण्ड मौसम विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान लगाते हुए कहा है कि शनिवार को झारखण्ड की राजधानी रांची समेत पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार सहित कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

 

 

मौसम विभाग की माने तो 22, 23 और 24 फ़रवरी को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, गिरिडीह सहित कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान में कहा गया है कि 23, 24 और 25 फरवरी को झारखंड के दक्षिणी, उत्‍तरी, पूर्वी व मध्‍य भाग में हल्‍की बारिश के प्रबल आसार हैं। 26 फरवरी को उत्‍तर-पूर्वी इलाके में बारिश हो सकती है।

 

 

मौसम के पूर्वानुमान में कहा गया है कि शनिवार को झारखंड के दक्षिण-पश्चिमी, उत्‍तरी और मध्‍य भाग में बारिश की संभावना है। रविवार को समूचे झारखंड में मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। सोमवार, मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र या उससे जुड़े मैदानी इलाके प्रभावित होंगे। 25 फरवरी तक झारखंड के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश के साथ ही एक-दो स्‍थानों पर गरज के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

 

 

उन्होंने बताया कि साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ अब हिमाचल प्रदेश के ऊपर स्थित है। ऐसे में इस सिस्‍टम से जुड़ा टर्फ भी बन रहा है। इससे कई इलाकों में मौसम में बदलाव होगा। अगले चार दिनों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »