धनबाद: मुनिडीह के जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

AJ डेस्क: शनिवार की सुबह धनबाद के मुनिडीह स्थित जतूडीह कॉलोनी के पीछे जंगल में एक पलास के पेड़ से एक युवक का शव लटकता पाया गया। युवक की पहचान 22 वर्षीय मृत्युंजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। जो डुभी स्थित हराधन सिंह का इकलौता पुत्र बताया जाता है।

 

 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौकाए वारदात से एक मोबाइल फोन एयर सुलेशन (गोंध) बरामद किया है। मृत युवक का शव पेड़ से एक नायलॉन रस्सी के सहारे लटक रहा था। मुनिडीह ओपी के प्रभारी नीलमणी खलको ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहकीकात की जा रही है। मौत की ज्यादा जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा।

 

 

दूसरी और घटना की सूचना से मृत युवक के घर पर चीख पुकार मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक और उसके पिता के बीच गुरुवार को ही किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद उसी शाम को मृत युवक घर से निकल गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »