{VIDEO} हत्या कर प्रियंका का शव दफनाने वाले ससुराल के लोग फरार, कब्र खोद शव बरामद

AJ डेस्क: ऊपर तस्वीर में जिस दुल्हन को आप देख रहे है अब उसकी मौत हो चुकी है। इसकी हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि ऊपर तस्वीर में दूल्हे की शक्ल में दिख रहा शख्स उसका पति ही है। महज छह माह पूर्व ब्याही गई प्रियंका को उसके पति, सास-ससुर और उसकी जेठानी ने मिलकर पहले उसकी हत्या की और फिर चुपचाप शव को ले जाकर दफना दिया। जब इसकी भनक पुलिस को लगी तो शनिवार को कब्र से मृत प्रियंका का पार्थिव देह बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

 

मामला झारखण्ड के हजारीबाग जिला स्थित चरही थाना क्षेत्र का है। महज छह माह पूर्व ही बड़े ही धूमधाम से प्रियंका का ब्याह चरही के फुसरी निवासी महेंद्र राम के साथ हुआ था। लेकिन आज उसकी लाश ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि मृत प्रियंका के पति, सास-ससुर और जेठानी ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के बाद घर से फरार हो चुके है। उनके घर पर ताला लटक रहा है। वहीं जब किसी अनहोनी की सूचना प्रियंका के घर वालों को लगी, तो उन्होंने स्थानीय पुलिस की मदद ली। पुलिस भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक्शन में आकर मामले की तफ्तीश में जुट गई।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

पुलिस को इस मामले में मिली सूचना के बाद पुलिस प्रियंका के शव को तलाशते हुए आज उस जंगल में पहुंची जहां प्रियंका की लाश को उसके ही पति और ससुराल वालों ने हत्या के बाद दफना दिया था। इसके बाद चरही पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतिका के पति समेत उसके सास-ससुर और जेठानी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर चुकी है। हत्या कैसे और कब हुई ऐसे ही कई सवालों के जवाब के लिए पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »