धनबाद: केंदुआ के काली बस्ती में नकाबपोश हमलावर ने युवक को गोली मारी

AJ डेस्क: शनिवार रात धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित काली बस्ती में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने पीएमसीएच में भर्ती कराया है।

 

 

जानकारी के अनुसार नयाडीह कुसुंडा 7 नंबर निवासी अरिवंद पासवान के पुत्र मंटू पासवान पर दो नाकाबपोस हमलावरों ने गोली चला दी। गोली मंटू के हाथ में लगी। जिससे मंटू घायल होकर वही गिर गया। घायल मंटू ने बताया कि वह पेशे से एक ऐसी मैकेनिक है और वह अपने काम से वापस घर लौट रहा था। वह अभी गली नंबर 7 के पास पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए दो नाकाबपोस अपराधियों ने उसपर गोलियों से हमला कर दिया। जिससे वह वही गिर गया। इसके बाद अपराधी वहाँ से भाग निकले।

 

 

 

 

 

घायल मंटू ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। गोली उसपर किसने चलाया इसका भी उसे कोई अंदाजा नहीं है। फिलहाल पुलिस घायल मंटू के बयान पर मामला दर्ज कर इस गोलीकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। वहीं इस गोलीबारी की घटना से इलाके में खौफ का माहौल बना हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »