झारखण्ड: मौसम ने ली करवट, कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि ने बढ़ाया ठंड

AJ डेस्क: बारिश के साथ झारखण्ड में ठंड और कनकनी ने फिर से दस्तक दिया है। रविवार देर रात से ही झारखण्ड के अधिकतर जिलों में बारिश हो रहा है। कुछेक जगहों पर तो बारिश के साथ ओला भी गिरा है। राजधानी रांची की अगर बात करे तो यहाँ भी झमाझम बारिश देखने को मिली है। जिससे लोगों की दैनिक गतिविधियां और जनजीवन कुछ देर के लोए ठहरी रही।

 

 

गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों में रविवार की रात तेज हवा और बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से दलहन, तिलहन, हरी सब्जियों और फलों समेत रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से खपरैल मकानों को भी भारी क्षति हुई है। ओलावृष्टि से कांडी, बरडीहा, मंझिआंव, खरौंधी, केतार, रमना, श्रीबंशीधर नगर, सगमा, धुरकी में भारी तबाही की सूचना है।

 

 

उक्त प्रखंडों में करब करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई। इस दौरान डेढ़ सौ से लेकर दो सौ ग्राम तक के ओले गिरे। कहीं कहीं इससे भी अधिक समय तक ओले पड़े हैं। ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »