झारखण्ड: “बाबूलाल” विधान सभा का बने नेता ‘प्रतिपक्ष’

AJ डेस्क: भाजपा विधायक दल के नेता के तौर पर बाबूलाल मरांडी की औपचारिक ताजपोशी हो गई है। झारखण्ड की राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की सोमवार को हुई बैठक में इसकी घोषणा की गई। इस अहम बैठक में बाबूलाल के नाम पर भाजपा के 25 विधायकों की मुहर लगी। इसके साथ ही भाजपा के 26 विधायकों की ओर से बाबूलाल मरांडी झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बन गए।

 

 

भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा विधायक अनंत ओझा ने बाबूलाल के नाम का प्रस्ताव रखा, समर्थन विधायक बिरंची नारायण, केदार हाजरा और नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा, ‘मैं कहीं गया नहीं था। बाहर हम संघर्ष करते रहे। फिर से परिवार में आएं हैं, आपका सहयोग बना रहे वही हमारी ताकत होगी।’

 

 

बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर राष्‍ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव, भाजपा के संगठन मंत्री अरुण सिंह और भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर मौजूद रहे। झारखंड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय के बाद पहले ही बाबूलाल का कद बढ़ गया है। अब विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुख्‍य विपक्षी दल भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष की हैसियत में आ गए। बैठक में विधायक दल के नेता के चयन के बाद विधायकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

 

 

 

 

भाजपा विधायक दल की इस बैठक के लिए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुरलीधर राव को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्‍त किया था। उनके साथ अरुण सिंह और ओम माथुर भी इस अहम बैठक में शामिल हुए। भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बाबूलाल मरांडी के नाम का विधायक दल के नेता के तौर पर एलान किया। बाबूलाल समेत अब भाजपा के कुल 26 विधायक हो गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »