‘दीपक प्रकाश’ बने झारखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

AJ डेस्क: बाबूलाल मरांडी के भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के महज एक दिन बाद ही भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को दीपक प्रकाश को झारखंड भाजपा अध्‍यक्ष बनाने की घोषणा की है। राष्‍ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि दीपक प्रकाश को झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। दीपक प्रकाश को बाबूलाल मरांडी का करीबी और चहेता भी माना जाता है।

 

 

दीपक प्रकाश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समय से सक्रिय रहे हैं। झारखंड के पहले मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी की भाजपा सरकार के समय दीपक को झारखंड खनिज विकास निगम का चेयरमैन नियुक्‍त किया गया था। वर्ष 2006 में बाबूलाल मरांडी के भाजपा छोड़ने के क्रम में दीपक प्रकाश ने भी बीजेपी से रिजाइन कर दिया था। हालांकि तीन साल बाद वे वापस भारतीय जनता पार्टी में लौट आए। दीपक को संगठन का लंबा अनुभव है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »