दिल्ली उपद्रव में पिस्तौल लहराने वाला शाहरुख़ बरेली से गिरफ्तार

AJ डेस्क: दिल्ली हिंसा का चेहरा बन चुके शाहरुख आखिरकार मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दिल्ली पुलिस ने उसे बरेली से गिफ्तार किया। शाहरुख बीते एक सप्ताह से पुलिस को चकमा दे रहा था। शाहरुख ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान मौजपुर इलाके में हेड कान्सटेबल दीपक दहिया के ऊपर पिस्तल तानी थी। इस घटना का वीडियो एवं तस्वीरें मीडिया एवं सोशल मीडिया में वायरल हुईं जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी।

 

 

पुलिस का कहना है कि हिंसा के दौरान शाहरुख  ने 8 राउंड फायरिंग की थी। पुलिस फायरिंग की घटना के बाद से ही उसका तलाश कर रही थी। फायरिंग और कॉन्स्टेबल पर पिस्तौल तानने की घटना के बाद उपद्रवी शाहरुख और उसका परिवार लापता थे। शाहरुख की गिरफ्तारी इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि इससे पुलिस को आगे जांच में मदद मिल सकती है और हिंसा के लिए जिम्मेदार कुछ अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं। बीते दिनों राजधानी दिल्ली में भड़की हिंसा में 47 लोगों ने अपनी जान गंवा चुके हैं।

 

 

 

 

शाहरुख का अपराध से पुराना नाता है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड्स पहले से मौजूद हैं। यही नहीं उसका पिता भी गैंग से जुड़ा हुआ है और तस्करी करता है। शाहरुख के फरार होने के बाद पुलिस की कई टीमें उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थीं। पुलिस को सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि वह बरेली में छिपा हो सकता है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया।

 

 

शाहरुख की गिरफ्तारी पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि ‘आखिर दंगाई गिरफ्तार हुआ। यह अनुराग मिश्रा नहीं बल्कि शाहरुख है।’

 

 

https://twitter.com/sambitswaraj/status/1234740092729778176?s=19

 

 

बता दें कि सीएए समर्थकों एवं विरोधियों के बीच गत 23 फरवरी को शुरू हुए टकराव ने हिंसाक रूप ले लिया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांद बाग, यमुना विहार और शिव विहार सहित कई इलाकों में उपद्रवियों ने आगजनी की। इस हिंसा में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। तीन दिनों तक इन इलाकों में दुकानों, इमारतों एवं वाहनों को आग के हवाले किया गया। 25 फरवरी की शाम से इन इलाकों में स्थितियां तब सामान्य होना शुरू जब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) ने इन इलाकों का दौरा किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »