रांची: धार्मिक स्थल पर गन्दगी फेंके जाने से मचा बवाल, पुलिस ने किया नियंत्रण
AJ डेस्क: झारखण्ड की राजधानी रांची में आज एक बार फिर बवाल मच गया। आक्रोशित सैकड़ो लोग सड़कों पर उतर आए और आगजनी कर सड़कों को पूरी तरह जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। दरअसल हुआ ये की हरमू इलाके के इमली चौक के पास स्थित एक मंदिर में किसी असामाजिक तत्व ने गंदा फेंक दिया। जिससे लोग भड़क उठे। फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में बताई जा रही है।
हंगामा और बिगड़ते हालात को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मंदिर के समीप हटिया एएसपी विनीत कुमार कैंप किए हुए हैं। सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह, कोतवाली डीएसपी अजित कुमार विमल, सीसीआर डीएसपी विकास आनंद लागुरी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार मंदिर में गंदगी फेंकने की खबर फैलते ही हंगामा मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मसक्कत के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। जिसके बाद सड़क जाम हटा। बताया जा रहा है कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में गंदगी फेंकने की पूरी घटना कैद हुई है। पुलिस गंदा फेंकने वाले की पहचान करने में जुटी है।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
