पलामू: एसीबी ने रिश्वतखोर राजस्व कर्मचारी को 6 हजार घूस लेते पकड़ा

AJ डेस्क: पलामू एसीबी ने इस वर्ष का पांचवा ट्रैप करते हुए बुधवार को जिला के पांकी में लोहरसी के प्रभारी सीआई सह राजस्व कर्मचारी प्रशांत सागर समेत दो लोगों को छह हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

 

जानकारी के अनुसार पलामू के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के लोहरसी पगार निवासी संजय कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज करायी थी कि जमीन की ऑनलाइन इंट्री और म्यूटेशन कराने के लिए लोहरसी के राजस्व कर्मचारी सह पांकी के प्रभारी सीआइ प्रशांत सागर छह हजार रूपये घूस मांग रहे हैं। संजय सिंह ने अपने शिकायत में बताया था कि उनके दादा और पिता के नाम से लोहरसी में खतियानी जमीन है। जमीन को ऑन लाइन इंट्री करवानी थी। साथ ही पत्नी एवं भगनी के नाम से भी लोहरसी में जमीन खरीदी है, जिसका म्यूटेशन करवाना था।

 

 

शिकायतकर्ता ने जब कार्यो के लिए राजस्व कर्मचारी प्रशांत सागर से संपर्क साधा तो उनसे इन कार्यो के बदले छह हजार रूपये बतौर घूस मांगा गया। जिसके बाद एसीबी के डीएसपी के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसीबी टीम ने प्रशांत सागर के अलावा उसके सहयोगी सरयू राम को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इन्हें घूस के छह हजार रूपये लेते रंगे हाथों दबोचा गया है। वहीं बता दें कि गिरफ्तार प्रशांत सागर धनबाद के हीरापुर क्षेत्र का रहने वाला बता जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »