धनबाद रांची रोड जाम, केंदुआ में महिला-पुरुष उतरे सड़क पर, देखें Video

AJ डेस्क: अंततः केंदुआडीह के लोगों का सब्र का बांध टूट ही गया। बिजली और पीने के पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रही महिला पुरुष बाध्य होकर आज सड़क पर उतर धनबाद-बोकारो-रांची के बीच आवागमन को पूरी तरह ठप्प कर दिया है।

 

 

केंदुआ पुल और गनसाडीह के समीप नागरिकों ने सड़क पर टायर जला यातायात ठप्प कर रखा है। सड़क पर बेंच लगा महिलाएं बैठ गयी हैं। छोटी बड़ी वाहनों को रोकने में महिलाएं आगे बढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। पुरुष भी सड़क पर ही धरना पर बैठ गए हैं।कुल मिलाकर बिजली पानी से त्रस्त जनता स्वतः ही बगैर किसी बैनर के आंदोलन पर उतर आई है।

 

देखें Video-

 

 

डी वी सी पिछले दस मार्च से प्रतिदिन 18 घण्टे बिजली काट रही है। केंदुआ क्षेत्र में पहले से भी पानी संकट था ही, बिजली संकट ने तो जल संकट को और भी गहरा दिया है। रात रात भर अँधेरे में रहने और बूंद बूंद पीने की पानी को तरस रही जनता का आज आख़िरकार सब्र टूट ही गया, जिसके बाद वह सड़क पर उतर आंदोलन करने पर बाध्य हो गए।

 

 

केंदुआडीह में सड़क जाम कर दिए जाने से पुटकी, लोयाबाद, कतरास आदि के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप्प पड़ गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »