शाहीनबाग में कोरोना का खौफ, प्रदर्शनकारी मांग रहे मास्क और सेनेटाइजर

AJ डेस्क: शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ पिछले लगभग तीन महीनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस विरोध प्रदर्शन की वजह से दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आने का असर शाहीन बाग प्रदर्शन पर भी देखने को मिल रहा है और लोगों की भीड़ पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है।

 

 

प्रदर्शनकारियों की सरकार से गुहार-

कोरोना के खौफ के चलते प्रदर्शनकारी अब मास्क लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा कोरोनोवायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते एहतियाती उपाय के रूप में प्रदर्शनकारियों ने सैनिटाइज़र का उपयोग करना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने अब सरकार से शाहीन बाग में स्क्रीनिंग सेटअप लगाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह एक सार्वजनिक सभा है और उनकी सुरक्षा को देखते हुए सरकार को उन्हें सैनिटाइज़र और मास्क प्रदान करने चाहिए।

 

 

14 दिसंबर से चल रहा है धरना-

शुक्रवार को शाहीन बाग में दिल्ली हिंसा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानी है जिसमें कोरोना वायरस के बारे में भी बताया जाएगा।आपको बता दें कि शाहीनबाग में 14 दिसंबर, 2019 से से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारियों का एक धड़ा कालिंदी कुंज-नोएडा लिंक रोड को बाधित किए हुए है। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर धरना दे रही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »