दुमका: महिला पुलिस अधिकारी को 4 हजार रिश्वत लेते ACB ने दबोचा

AJ डेस्क: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो दुमका ने शुक्रवार को इस वर्ष का दूसरा ट्रैप करते हुए एक घूसखोर महिला पुलिस कर्मी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला पुलिसकर्मी एक लापता युवक के परिजन से 3 हजार रूपये का भयादोहन कर रही थी।

 

 

जानकारी के अनुसार नारायणपुर जामताड़ा के रहने वाले सिमोन सोरेन ने दुमका एसीबी को लिखित शिकायत देकर बताया था कि उनका पुत्र मनोज सोरेन जो दुमका में रहकर पढ़ाई करता था वो 12 फ़रवरी से लापता चल रहा था। काफी खोजबीन के बाद भी जब वो नहीं मिला तो उसकी गुमसुदगी की सूचना नगर थाना दुमका को दी गई। इसके बाद 8 मार्च को नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक कल्याणी साहा द्वारा उन्हें थाना बुलाया गया। और उन्होंने उन्हें धमकाते हुए कहा, ‘आपका लड़का जामताड़ा चला गया है। आप अपने लड़के को छिपा कर रखे हुए है, मैं तुमपे केश कर दूंगी और जेल भेज दूंगी।’ इसपर पीड़ित ने बताया कि मैं जामताड़ा नहीं गया हूँ। इस कारण मेरे बेटे का वहाँ होने की खबर मुझे नहीं है। और यदि मेरा बेटा जामताड़ा में है तो मुझें केश नहीं करना। इसपर पुलिस कर्मी कल्याणी साहा द्वारा उन्हें काफी धमकाया गया।

 

 

पीड़ित की माने तो इस दौरान पुलिस कर्मी कल्याणी साहा द्वारा उनसे 1 हजार रुपया ले लिया गया और इस केश को रफादफा करने को लेकर उनसे 3 हजार रूपये बतौर घूस की मांग की गई। जिसके बाद मामले का सत्यापन होने के बाद एसीबी दुमका ने एक टीम बना कर उस घूसखोर पुलिस लेडी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने का जाल बिछाया। आज तय समय पर जैसे ही सहायक अवर निरीक्षक कल्याणी साहा ने पीड़ित से 3 हजार रुपये घूस के रकम को पकड़ा वैसे ही वहाँ पहले से मौजूद एसीबी के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एसीबी की टीम ने उस महिला पुलिस कर्मी को अपने साथ एसीबी कार्यालय लेकर चली गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »