बिजली-पानी संकट: 16 को सरकार के खिलाफ भाजपा का पदयात्रा और धरना

AJ डेस्क: भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि झूठे वायदे, आश्वासन के बल पर वोट लेकर बनी सरकार अभी भी झूठ का सहारा ले रही है। सरकार खजाना खाली होने का रोना रोती है। एक सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात करने वाली सरकार डी वी सी का बकाया पैसा तक नही दे पा रही। उन्होंने कहा कि झरिया में व्याप्त बिजली, पानी संकट शीघ्र दूर नही हुआ तो 16 मार्च को भाजपा सड़क पर उतरेगी।

 

 

झरिया के कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में आज रागिनी सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि झरिया वासी बिजली पानी संकट से जूझ रहे हैं। उनकी पीड़ा सुनने वाला कोई नही। इसके पहले भाजपा की एक प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग और झमाडा के अधिकारियों से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमे कहा गया है कि 24 घण्टे के भीतर बिजली एवम पानी की समस्या दूर नही की गयी तो भाजपा आंदोलन का मार्ग अख्तियार करेगी। रागिनी सिंह ने बताया कि 16 मार्च को कतरास मोड़ से पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी जो बाटा मोड़ होते देशबंधु सिनेमा तक जाकर धरना में तब्दील हो जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »