IPL पर कोरोना का लगा ग्रहण, 15 अप्रैल तक हुआ स्थगित

AJ डेस्क: पूरे विश्व में अपनी दस्तक दे चुके कोरोना वायरस का असर अब खेल के मैदान पर भी दिख रहा है। दुनिया भर में अपनी दहशत मचाने वाले घातक कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के मामले भारत में भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। अब इस वायरस की चपेट में आईपीएल भी आता दिख रहा है जिसे अब 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है।

 

 

टूर्नामेंट का आयोजन 29 मार्च से 24 मई तक होना था लेकिन इस पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया था। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रमुख सौरव गांगुली ने कहा था कि आईपीएल 2020 अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर जगह टूर्नामेंट चल रहे हैं। इंग्लैंड की टीम श्रीलंका में है। दक्षिण अफ्रीका की टीम यहां है। कोई मसला नहीं है। उन्होंने कहा कि काउंटी टीमें दुनिया भर में यात्रा कर रही है। वे खेलने के लिए अबुधाबी, यूएई जा रही हैं। इसलिए किसी तरह की समस्या नहीं है।

 

 

इससे पहले कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के कारण दिल्ली सरकार ने एक बड़ा फैसला करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएए) 2020 के मुकाबलों पर रोक लगा दी थी। इसके अलावा किसी भी तरह के बड़े इवेंट को भी रद्द कर दिया गया था। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि राजधानी आईपीएल के मैच नहीं खेले जांएगे। हमने दिल्ली में सभी खेल, आयोजनों, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस पर रोक लगा दी है।  सरकार के अगले आदेश ये निर्देश जारी रहेगा। दिल्ली के सभी जिलाधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा है एक भी शख्स से कोरोना फैल सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »