सावधान: तूफान, ओला वृष्टि, बज्रपात के साथ हो सकती है बारिश
AJ डेस्क: मौसम का रंगत बदला हुआ है ही, यह और भी बिगड़ सकता है। आज अहले सुबह गर्जन के साथ बूंदा बूंदी हुआ भी। रह रहकर बूंदा बूंदी हो ही रहा है। सूर्य का दर्शन नही हो रहा। ठंडक बढ़ चुकी है। साथ ही मौसम विभाग ने भी चेतावनी दिया है।
मौसम का रुख साफ तो नही ही है। इधर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि धनबाद जिले के कुछ भागों में अगले दो तीन घण्टे में मध्यम दर्जे का मेघ गर्जन होने की संभावना है। जिले के कुछ स्थानों पर 45 से 55 KMPH की गति से आंधी आने, ओला वृष्टि तथा बज्रपात होने की संभावना है।

आज सुबह हुई बारिश ने ठंडक बढ़ा दिया है। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। प्रायः बदल रही मौसम लोगों को गर्म कपड़ा रखने नही दे रही है।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
