बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष नही बनाए जाने पर भाजपा ने सी एम का पुतला फूंका

AJ डेस्क: धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सोमवार को भाजपाइयों ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। इस दौरान तमाम भाजपा कार्यकर्ता झारखण्ड सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहें थे और बाबू लाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहें थें।

 

 

धनबाद भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह ने इस दौरान सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर ही बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं दिया जा रहा है, जो सरासर गलत है। नियमो की अनदेखी है।

 

 

उन्होंने कहा कि पहले ही झारखण्ड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय हो चुका है। चुनाव आयोग ने इसकी मान्यता भी दे दी है। भाजपा में जेवीएम के विलय के साथ ही भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को अपना विधायक दल का नेता चुन लिया है। इसके बावजूद हेमंत सरकार उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं दे रहें हैं। इसके साथ ही उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अविलम्ब बाबूलाल मरांडी को यह सरकार नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं देती है तो भाजपा उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »