कोरोना पीड़ित के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी- नीतीश कुमार

AJ डेस्क: देश भर में फैलता कोरोना वायरस के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश विधानसभा में कहा कि जो व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित पाए जाएंगे। उनके इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष योजना के तहत वहन करेगी। इसके बाद कोरोना वायरस के कारण बिहार विधानसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

 

 

मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि यदि कोरोना वायरस के कारण किसी की मृत्यु हो जाती है तो मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजे के रूप में 4 लाख रुपए दिए जाएंगे।

 

 

 

अलग रखे जाएंगे संक्रमित व्यक्ति-

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन लोगों में लक्षण पाए जाएंगे उन्हें सरकार के खर्च पर निर्धारित समय तक अलग रखा जाएगा। संक्रमण का समय पर पता लगाने के लिए मेडिकल सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है और अस्पतालों में अतिरिक्त जीवन रक्षक प्रणाली और अलग वार्ड की व्यवस्था की जा रही है।

 

 

31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल बंद-

सीएम नीतीश ने राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में किसी भी व्यक्ति के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। कुमार ने बताया कि संक्रमण को रोकने के उपायों के तहत शिक्षण संस्थाओं, सिनेमा हॉल और सार्वजनिक पार्को को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।

 

 

कर्मचारियों को एक दिन छोड़कर ऑफिस आने का निर्देश-

उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विभागों के समूह सी और समूह डी कर्मियों को एक दिन छोड़कर ऑफिस आने का निर्देश दिया गया है ताकि आफिस परिसरों में भीड़ से बचा जा सके।

 

 

बजट सत्र 31 मार्च तक चलना था, अब स्थगित-

बजट सत्र के आखिरी दिन सीएम ने कहा कि आवागमन के केंद्रों पर लोगों की गहन जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बजट सत्र 31 मार्च तक चलना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते समय पूर्व ही सदन की कार्यवाही को स्थगित करने का फैसला किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »