DGP कमल नयन चौबे का हुआ तबादला, एम वी राव बने प्रभारी डी जी पी

AJ डेस्क: झारखण्ड के डीजीपी कमल नयन चौबे का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह झारखण्ड सरकार ने इसमें फेरबदल करते हुए होम गार्ड और अग्निशमन विभाग के डीजीपी रहे एमवी राव को सूबे का नया डीजीपी नियुक्त किया है। वहीं कमल नयन चौबे को विशेष कार्य पदाधिकारी पुलिस आधुनिकीकरण कैम्प नयी दिल्ली का पदभार दिया गया है।

 

 

बता दें कि बीबी प्रधान के सेवानिवृत्त होने के बाद एमवी राव होमगार्ड के डीजी बने थे। 14 मई 2019 को 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी एमवी राव डीजी रैंक में प्रोन्नत हो गये थे। इसके साथ ही उन्हें डीजी होमगार्ड के पद पर पदस्थापित किया गया था। श्री राव दिल्ली स्थित झारखंड भवन में स्थानिक आयुक्त के पद पर पदस्थापित थे।

 

 

 

 

इसके साथ ही डीजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित एमवी राव अपने कार्यों के अतिरिक्त झारखंड डीजीपी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »