रांची के सिटी SP पत्नी संग “कोरोना वायरस” के संदेह में घिरे, पटना में चल रहा इलाज

AJ डेस्क: झारखण्ड की राजधानी रांची के युवा सिटी SP कोरोना वायरस के संदेह में घिर चुके हैं। दरअसल हाल में ही उनकी शादी हुई थी और नव दम्पति हनीमून मनाने विदेश गए थे। शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर जाँच के दौरान नव दम्पति कोरोना वायरस से पीड़ित के संदेह में आ गए, उन्हें पटना के PMCH के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

 

 

रांची के सिटी SP सौरभ कुमार की हाल ही में शादी हुई थी। उनकी पत्नी पटना के PMCH में डॉक्टर हैं। नव दम्पति विवाह के बाद हनीमून मनाने इटली गया था। सूत्रों ने बताया कि इटली और स्विट्जरलैंड घुमने के बाद दोनों पहले दिल्ली आए। दिल्ली के एयरपोर्ट से वह सुरक्षित निकल गए। उसके बाद वह हवाई मार्ग से पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां जाँच के दौरान उन्हें कोरोना वायरस का संदिग्ध पाया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल पटना के PMCH में बने आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।

 

 

सूत्रों ने बताया कि पटना के लैब में की गयी जाँच रिपोर्ट में ‘निगेटिव’ आया है। वहीं सूत्र बताते हैं कि इस नव दम्पति के अलावा कुछ और सन्देही के जाँच रिपोर्ट से मेडिकल टीम संतुष्ट नही है। सूत्र का कहना है कि इनका ब्लड सेम्पल आज फिर कोलकत्ता भेजा जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »