झारखण्ड: ‘बर्ड फ्लू’ से सात पंक्षियों की हुई मौत, बिरसा जैविक उद्यान प्रभाव में

AJ डेस्क: राजधानी रांची के बिरसा जैविक उद्यान के सात पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है। जिन पक्षियों की मौत हुई है उनमें गरुड़ और उल्लू भी शामिल हैैं। जांच रिपोर्ट में पता चला है कि इन पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू एच5 एन1 वायरस के कारण हुई। करीब 20 दिन पहले उद्यान में इन पक्षियों की मौत हुई।

 

 

जांच में इन पक्षियों के बर्ड फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। खतरे को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम गुरुवार को भगवान बिरसा जैविक उद्यान चकला और सीएचसी डुंडे पहुंची और निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

 

 

निरीक्षण के दौरान भगवान बिरसा जैविक उद्यान के सभी पशुपालकों को पशु-पक्षियों की देखरेख और साफ-सफाई की जानकारी ली। निरीक्षण टीम में नदेशक पीआरओएफ एआइआइएच एंड पीएच डॉ. मधुमिता डोबे, डॉ. रविशंकर सिंह, डॉ. डिंपल कसाना, डॉ. अमरेंद्र सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी सह निदेशक डॉ. दयानन्द प्रसाद, डाॉ. राजीव भूषण, उद्यान पशु चिकित्सक डॉ. अजय कुमार, बीएचओ डॉ. मनोज कुमार झा, बर्ड फ्लू के नोडल पदाधिकरी डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. श्रेया सिन्हा और डॉ. नमिता शामिल थे।

 

 

जाँच में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि-

पक्षियों की मौत के बाद पोस्टमार्टम कर जांच के लिए सैंपल कोलकाता व बरेली के लेबोरेट्री भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में नमूनों में बर्ड फ्लू पॉजिटिव पाया गया। जांच रिपोर्ट के बाद भारत सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय ने भगवान बिरसा जैविक उद्यान और सीएचसी डुंडे ओरमांझी की जांच के लिए एक टीम ने पहुंचकर जांच की।

 

 

उद्यान में आने वाले पर्यटक व पक्षियों की देखभाल करने वाले कर्मियों को भी संक्रमण का खतरा पैदा हो गया। स्थिति पर निगाह रखी जा रही है। जिला पशुपालन पदाधिकारी को पक्षियों की मौत का सर्वे कराने को कहा गया। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी रेणू बखला को भगवान बिरसा जैविक उद्यान के आस-पास के गांवों में मुख्य रूप से ईरबा, चकला, करमा, रूक्का, हरदाग और ओरमांझी में शुक्रवार से टीम भेजने को कहा गया है। एक टीम सहिया और एएनएम को घर-घर जाकर उस गांव में कितने लोगों को सर्दी, खासी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत हैं। जांच कराने को कहा गया। साथ ही सर्वे कर सघन जांच अभियान चला व जू के आसपास भी स्वास्थ्य कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Input-Dainik Jagran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »