“लॉक डाउन का दूसरा दिन”: प्रशासन ने बरता सख्ती,लोग घरों में दुबके, देखें Video-

AJ डेस्क: झारखण्ड में लॉक डाउन का आज दूसरा दिन है। कल यानि सोमवार को लॉक डाउन मजाक बनकर रह गया था। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने दुखी मन से जनता से अपील किया था कि लोग लॉक डाउन को मानें, साथ ही इन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से सख्ती बरतने को भी कहा।

 

 

वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार हर कदम उठा रही है। रेल, सड़क और हवाई मार्ग तक बन्द कर दिए गए हैं। देश के कुछ राज्यों में कर्फ्यू तक लग चुका है तो अधिकांश राज्यों में लॉक डाउन लागू है। इसके पीछे सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि कहीं भी लोग समूह में नही रहें और कोरोना वायरस का फैलाव रोका जा सके। कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकार हर तरह के कदम उठा रही है। लोगों को विभिन्न माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन दूसरी तरफ एक वर्ग ऐसा भी है जिसे इन बातों से कोई फर्क नही पड़ रहा। वह न तो कोरोना वायरस की गम्भीरता को और ना ही लॉक डाउन को समझने के लिए तैयार हैं।

 

देखें Video-

 

 

लॉक डाउन के पहले दिन के बुरे अनुभव के बाद आज प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्ती बरतते हुए कार्रवाई शुरू की है। आज सड़कों पर वाहनों का आवागमन कम था। फिर भी दो और चार पहिया वाहनों का परिचालन शुरू था ही। कल की तुलना में आज धनबाद कोयलांचल की सड़कों पर लोगो की भीड़ काफी कम थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »