‘दूल्हा’ गाजियाबाद में तो ‘दुल्हन’ थी पटना में, “कोरोना” के चलते हुआ ऑन लाइन “निकाह”, देखें Video-

AJ डेस्क: कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के बीच सोमवार को पटना में एक अनोखी शादी हुई। गाजियाबाद के साहिबाबाद में दूल्हा बैठा था और पटना में दुल्हन बैठी थी। दोनों के बीच काजी ने ऑनलाइन निकाह कराया। क्योंकि लॉकडाउन के कारण न बारात आई और न तैयारी हो सकी, लेकिन निकाह तो होना था सो तकनीक के जमाने मे दोनों परिवारों ने ऑनलाइन निकाह करवाया।

 

 

पटना के समनपुरा के रहने वाले मरहूम हाजी मुहम्मद अलाउद्दीन की बेटी सादिया नसरीन का निकाह गाजियाबाद के साहिबाबाद के रहने वाले सैमुदुल हसन के बेटे दानिश रजा के साथ 23 मार्च को होना था। सारी तैयारियां हो चुकी थी। पटना के हारून नगर में कम्युनिटी हाल भी बुक हो चुका था। नाते रिश्तेदारों को निमंत्रण भी जा चुका था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण पटना में लॉकडाउन हो गया और गाजियाबाद में भी। ऐसे में दोनों परिवारों ने तकनीक के जमाने मे ऑनलाइन शादी का फैसला लिया।

 

देखें Video-

 

 

पटना में स्क्रीन के सामने दुल्हन के लिबास में सादिया नसरीन बैठी थी तो साहिबाबाद में दूल्हे के लिबास में दानिश रजा। पटना में काजी ने दो गवाहों की मौजूदगी में दोनों का निकाह करवाया। इस दौरान दोनों परिवारों के लोग भी ऑनस्क्रीन मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »