झारखण्ड: सुखदेव सिंह मुख्य सचिव तो राजीव अरुण एक्का सी एम के प्रधान सचिव बने

AJ डेस्क: सुखदेव सिंह झारखंड के नये मुख्य सचिव होंगे, जबकि राजीव अरुण एक्का मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बनाए गए हैं। वरिष्‍ठ आइएएस अधिकारी सुखदेव सिंह 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और फिलहाल राज्य के विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। वे एक अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। मुख्य सचिव डा. डीके तिवारी 31 मार्च को रिटायर होंगे। इधर सीएम से सचिव बनाए गए राजीव अरुण एक्का 1995 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान में वे बिजली वितरण निगम के एमडी पद पर कार्यरत हैं। उन्हें मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »