रिक्शा से यात्रा: दिल्ली से बेगुसराय पहुंचे मजदूर ने कहा- ‘गांव में ही मजदूरी करेंगे’

AJ डेस्क: कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के बाद पूरे देश मे लॉक डाउन से रोजगार बंद होने के बाद भुखमरी के कगार पर पहुंचे मजदूर अपनी गांवों की ओर लौट रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली से रिक्शा चलाकर अपने परिवार के साथ बेगूसराय जा रहे मजदूरों ने बिहार के बख्तियारपुर में अपनी आपबीती सुनाई।

 

 

रिक्शा से सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर यहाँ पहुंचे दिहाड़ी मजदूर भूषण और धर्मेंद्र ने कहा की वे सभी दिल्ली में एक बर्तन फैक्टरी में दिहाड़ी पर काम करते थे। लॉक डाउन के बाद फैक्टरी बंद होने से उनलोगों को खाने के लाले पड़ गए। इसके बाद उन्होंने अपने गाँव लौटने का निर्णय लिया और विगत 25 मार्च की रात्रि में ही सपरिवार दिल्ली से बेगूसराय के लिए रिक्शा रवाना हो गए।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें रास्ते मे बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बीच रास्ते मे यूपी सरकार द्वारा उन्हें जहाँ तहाँ खाने पीने का सहयोग मिला लेकिन बिहार में नितीश सरकार द्वारा कहीं किसी प्रकार की सहायता नही मिली। फिलहाल ये लोग अपने गाँव से महज 100 किलोमीटर की दूरी पर हैं। जिसे आज देरः रात्रि तक पूरा कर लेंगे। ये कहते है कि अब ये सभी अपने गांव में ही मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण कर जीवन यापन करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »