बोकारो: चन्द्रपुरा के मस्जिद से 14 को निकाल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा, सभी दिल्ली के, देखें Video-

AJ डेस्क: झारखण्ड के बोकारो जिला स्थित चंद्रपुरा के एक मस्जिद से भी पुलिस ने जमात के 14 लोगों को निकाल जाँच के लिए अस्पताल भेजा है। यह सभी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके के रहने वाले है। ये सभी धार्मिक कार्यो को लेकर यहाँ 27 फ़रवरी को पहुंचे थे। तब से ये सभी इसी मस्जिद को अपना ठिकाना बनाए हुए थे।

 

 

चंद्रपुरा के पिपराडीह गांव के एक पुरानी मस्जिद में पिछले एक महीने से रह रहे इस जमात के लोगों में 18 से 70 साल तक के व्यक्ति शामिल है। बताया जाता है कि मरकज की घटना के बाद इन्होंने खुद 31 मार्च यानि की कल चंद्रपुरा थाना को अपनी यहाँ मौजूदगी की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इन सभी को यहाँ से निकाल कर जाँच के लिए अस्पताल भेजा। जहां इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

 

देखें Video-

 

 

मौके पर पहुंचे चंद्रपुरा थाना प्रभारी नूतन मोदी और बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि ये लोग यहाँ 27 फ़रवरी को पहुंचे थे। पिछले 1 महीने से ये सभी यहाँ क्या कर रहे थे, इस दौरान इनके संपर्क में कौन-कौन लोग आए है इन सभी बिंदुओं पर जाँच की जा रही है।

 

 

यहाँ से निकाले गए जमात के लोगों की माने तो यह सभी दीन को सीखने-समझने के लिए यहाँ आए हुए थे। इनका कहना है कि इन्हें उनके हलके के जिम्मेदार के तय कार्यक्रम के अनुसार 40 दिनों के लिए चंद्रपुरा भेजा गया था। इस दौरान उन्हें यहाँ का माहौल को समझाना, नमाज और रोजा कैसे करें यह जानना था। लेकिन इनका हलके का जिम्मेदार कौन है, इस सवाल का जवाब ये लोग नहीं दे रहे है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »