चाईबासा के बीहड़ में मुठभेड़, उखड़ गए नक्सलियों के पैर

AJ डेस्क: चाईबासा के बीहड़ में पुलिस और भाकपा माओवादी आज फिर आमने सामने हो गए। दोनों ओर से जमकर गोलियां चली। बीहड़ गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। हाल ही में तीन नक्सलियों को ढेर करने वाली पुलिस का मनोबल बढ़ा हुआ था, अंततः नक्सली बीहड़ में भागने पर विवश हो गए।

 

 

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ की घटना की पुष्टि की है। चाईबासा के सोनुआ थाना क्षेत्र के केदाबिर पहाड़ियों में सर्च अभियान चला रही पुलिस का सामना नक्सलियों के साथ हो जाता है। चाईबासा पुलिस और CRPF 60 BN की संयुक्त टीम ने भाकपा माओवादी का डटकर मुकाबला किया। दोनों ओर से मानो गोलियों की बौछार हो रही थी। पुलिस टीम को भारी पड़ते देख नक्सली धीरे धीरे पीछे हटने लगे और बीहड़ में गुम हो गए। पुलिस अधीक्षक श्री महथा ने बताया कि उनका सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों का कुछ सामान बरामद हुआ है।

 

 

 

 

यहां बता दें कि पिछले दिनों भी चाईबासा पुलिस और CRPF ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चला रखा था। उस वक्त भी पुलिस का सुरेश मुंडा दस्ता के साथ मुठभेड़ हुआ था। पुलिस ने मौके पर ही तीन महिला नक्सली को मार गिराया था और साथ ही नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद किया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »