रांची में कोरोना मरीज की मौत, झारखण्ड में अब तक तीन मौत

AJ डेस्क: झारखण्ड में कोरोना से तीसरी मौत की पुष्टि हो गई है। मरने वाली 54 वर्षीय बुजूर्ग महिला रांची के हिंदपीढ़ी की रहने वाली है। उनके पति की कोरोना से पहले ही मौत हो चुकी है।

 

 

जानकारी के अनुसार हिंदपीढ़ी मोहल्ले की रहने वाली कोरोना पॉजिटिव महिला का इलाज रांची रिम्स के कोविड- 19 वार्ड में चल रहा था। जहां आज सुबह करीब साढ़े दस बजे उनकी तबियत अचानक बिगाड़ गई। डॉक्टर उन्हें आईसीयू में ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे उसी बीच महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला डायलिसिस की भी मरीज थी।

 

 

बता दें कि मृत महिला के पति की मौत कोरोना के ही कारण पहले ही हो चुकी है। मृत महिला का पूरा परिवार कोरोना का शिकार है। उनके दो बेटे का इलाज अभी ही रिम्स के कोविड- 19 वार्ड में चल रहा है। वहीं इस मौत के बाद झारखण्ड में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 हो गई है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »