27 दोपहिया वाहन चालकों को चालान थमा, वसूला गया आर्थिक जुर्माना

AJ डेस्क: कोविड 19 के फैलाव के रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन में धनबाद में आज वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंक मोड़ के पास झरिया पुल पर बने चेक पोस्ट पर दंडाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने पूर्वाह्न 11.30 बजे तक 27 दो पहिया वाहन चालकों का लॉकडाउन उल्लंघन करने पर चालान काटा। इनमें से कई बिना हेलमेट, बिना मास्क लगाकर घरों से बाहर निकले थे। कई चालकों का डबल राइडिंग करने के लिए चालान काटा गया।

 

 

दंडाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी दुपहिया वाहन लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। आदेश के विपरीत टू व्हीलर पर डबल राइडिंग कर रहे थे। कई चालक बिना हेलमेट और कई चालक बिना मास्क लगाएं बाहर निकले थे। ऐसे 27 वाहन चालकों को रोककर उनका चालान काटा गया।

 

 

ज्ञात हो कि उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए शहर के विभिन्न चौक पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। चेक पोस्ट पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जा रहा है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »