छपरा: आकाशीय बिजली ने 9 लोगों की ली जान, दर्जन भर झुलसे

AJ डेस्क: बिहार के छपरा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां वज्रपात होने से 15 लोग बुरी तरह झुलस गए, जबकि 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना के बाद पुरे इलाके में मातम पसर गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार घटना छपरा के मुफस्सिल थाना के शेरपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह सभी लोग परवल का खेत देखने गए हुए थे। तभी अचानक बारिश होने लगी। बारिश के कारण सभी लोग एक झोपड़ी में छिप गए। इस दौरान झोपड़ी पर वज्रपात हो गया और सभी लोग इसकी की चपेट में आ गए। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक शेरपुर गांव के ही रहने वाले हैं।

 

 

अन्य जिलों से भी आंधी तूफान से नुकसान की खबरें आ रही हैं। मोतिहारी के पहाड़पुर अहीर टोला में वज्रपात से एक घर और उससे लगी दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। विभिन्न जिलों में भी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि मौसम विभाग ने बिहार के लगभग आधा दर्जन जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »