भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक, रिम्स में भर्ती, पहले से तबियत में सुधार

AJ डेस्क: भाजपा के वरिष्ठ नेता व झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को गुरुवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उन्हें रिम्स के सुपर स्पेशलिस्ट ब्लॉक में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रहे है।

 

 

दीपक प्रकाश की तबियत अचानक बिगड़ने की खबर पर सूबे के सीएम हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और भाजपा सांसद संजय सेठ उनसे मिलने रिम्स पहुंचे। रिम्स के अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप ने बताया कि फिलहाल उनका एंजियोग्राफी किया गया है और उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक आया था। इसमें कई बार मरीज की जान जाने की भी संभावना रहती है, लेकिन दीपक प्रकाश को समय पर अस्प्ताल में भर्ती करा दिया गया था। जिस वजह से वह खतरे से बाहर है और पूरी तरह से स्वस्थ है। अब धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार होता रहेगा। हम जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने की कोशिश करेंगे।

 

रिम्स के डॉक्टरों से दीपक प्रकाश का हालचाल लेते सीएम हेमंत सोरेन

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »