कोरोना की रफ्तार डराने वाली, संक्रिमितो की संख्या 90 हजार के पार

AJ डेस्क: कोरोना वायरस के मामले तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। बढ़ते मामलों के बीच राहत भरी खबर ये है कि भारत का रिकवरी रेट भी तेजी से सुधर रहा है। वहीं दुनियाभर की बात करें तो कोरोना (Coronavirus) की वजह से अबतक 3 लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तीसरे चरण का लॉकडाउन आज समाप्त हो रहा है और चौथे चरण की गाइडलाइंस आज जारी होंगी।

 

 

कुल केस डिस्चार्ज  /  ठीक हुए  /   मौत
90927                  34109      2872

 

 

डरा रही है रफ्तार-

देश में कोरोना के मामले 90 हजार को पार कर गए हैं। कोरोना की रफ्तार डराने वाली है और पिछले चौबीस घंटे के भीतर 4987 मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की बात करें तो इनकी संख्या बढ़कर 90927 हो गई है जबकि 34109 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 2872 लोगों की इस जानलेवा वायरस की वजह से मौत भी हो चुकी है। एक्टिव मामलों की बात करें तो इनकी संख्या 34108 है।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »