अम्फान अपडेट: चक्रवाती तूफान ले सकता है भीषण रूप

AJ डेस्क: आज से चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ का खतरा बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्व में कम दबाव वाला क्षेत्र शनिवार की सुबह अधिक दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया और यह ओडिशा के पारादीप से लगभग 1,100 किलोमीटर दूर दक्षिण में केन्द्रित है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 12 घंटे तक यह साइक्लोनिक तूफान तेज हो सकता है और सोमवार सुबह तक गंभीर तूफान के रूप में तब्दील हो सकता है।

 

 

चक्रवाती तूफान ले सकता है भीषण रूप-

आईएमडी ने सूचित किया कि बंगाल की खाड़ी में जो दबाव बना है, उसके एक चक्रवाती तूफान में बदल जाने और ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों से गुजरने का अनुमान है। बेहद तेज गति की हवाओं और ज्वारीय लहरों के साथ तटीय राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। तूफान के खतरे को देखते हुए नौसेना भी अर्लट मोड पर है।

 

 

पूर्वानुमान के अनुसार, यह तूफान दक्षिण-पूर्व और बंगाल के दक्षिण-पश्चिम खाड़ी से सटे इलाकों में 65 किमी प्रति घंटा की रफ्तार बढ़ रहा है। बाद में यह तेज होते हुए हुए 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वो समुद्र  तटों से दूर रहें।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »