J&K: गांदरबल के पांडच में आतंकवादियों का हमला, BSF के 2 जवान शहीद

AJ डेस्क: जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के पांडच इलाके के पास BSF की 37वीं बटालियन के एक दल पर बुधवार दोपहर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, इस आतंकी हमले में दो BSF कर्मी शहीद हो गए।

 

 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने पांडच में पुरानी सड़क के पास BSF के दस्ते पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दी, जिसके परिणामस्वरूप दो सुरक्षा कर्मियों को गंभीर चोटें आईं हैं। घायल सुरक्षा कर्मियों को पास के SKIMS अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

 

 

हालांकि, सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर गोलीबारी में घायल हुए दो जवानों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के स्टॉफ ने बताया कि जब तक सुरक्षाकर्मी अस्पताल पहुंचे तब तक दोनों जवानों की मौत हो चुकी थी।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »