रिकॉर्ड: झारखण्ड में अब तक का रिकॉर्ड टूटा, एक दिन में कोरोना के 32 नए मरीज मिले

AJ डेस्क: झारखंड में बुधवार को एक दिन में अबतक रिकॉर्ड 32 नए मामले की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्‍या बढ़कर 280 हो गई है। इनमें 18 गढ़वा, 5 कोडरमा, 5 जमशेदपुर, 2 गिरिडीह, एक हजारीबाग और 1 गुमला का मरीज शामिल हैं।

 

 

जमशेदपुर के 5 संक्रमितों में से 3 दिल्ली से लौटे हैं। ये सभी गोविंदपुर के रहने वाले हैं। इसके अलावा दो एमजीएम के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती थे। इनमें एक मुंबई से लौटा था और एक व्यक्ति की बेंगलुरु की ट्रैवल हिस्ट्री है।

 

 

गिरिडीह के दोनों संक्रमित जमुआ प्रखंड के चनमानो गांव के रहने वाले हैं। दोनों की सूरत की ट्रैवल हिस्ट्री है। वहीं गढ़वा में एक ही दिन में 18 नए मामले मिलने के बाद यहां मरीजों की संख्‍या 40 पर पहुंच गई है।

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »