धनबाद के बरवा पूर्व दुमदुमी में मिला नया पॉजिटिव का मरीज, आंकड़ा 7 पर पहुंची
AJ डेस्क: धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड के बरवा पूर्व स्थित दुमदुमी गांव का एक युवक कोरोना संक्रमित निकला। यह युवक अभी हाल ही में गुजरात के सूरत से लौटा था। इसे होम क्वारें टाइन में रखा गया था। जांचोपरांत पॉजिटिव आने के बाद उक्त युवक को कोविड 19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। धनबाद में कोरोना पॉजिटिव का यह सातवां केस है। इसमें 2 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है बाकि चार का इलाज चल रहा है। सातवें पेशेंट को भी भर्ती करा दिया गया है।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
