चाईबासा: नक्सलियों ने छिपकर पुलिस बल पर हमला बोला, एक जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

AJ डेस्क: झारखंड में एक बार फिर नक्सलियों ने अपना सिर उठाने की हिमाकत की है। सर्च ऑपरेशन में गए सुरक्षा कर्मियों पर माओवादियों ने छिपकर गोलियों से हमला बोला है। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया है। इस जवान का नाम लखिन्द्र मुंडा है। इस गोलीबारी में एक ग्रामीण की भी जान चली गई है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पश्चिमी सिंहभूम के कराईकेला थाना क्षेत्र स्थित जोनो गांव में एएसपी अभियान और चक्रधरपुर डीएसपी के नेतृत्व में एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षा जवानों पर फायरिंग शुरू कर दिया। जिसमें डीएसपी के बॉडीगार्ड लखिन्द्र मुंडा शहीद हो गए। जबकि एक अन्य ग्रामीण नक्सलियों की गोली से बुरी तरह घायल हो गया। जिसे तत्काल चक्रधरपुर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उस ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया।

 

 

शहीद जवान का फाइल फोटो

 

बताया जा रहा है कि नक्सलियों का निशाना एएसपी अभियान और डीएसपी थे। लेकिन वह नक्सलियों के इस आत्मघाती हमले से बाल-बाल बच गए। वहीं जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा कर्मियों द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद मौका देख कर नक्सली वहाँ से भाग निकले। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मियों ने पूरे गांव को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए है।

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »