तपती सड़कों पर नंगे पैर घुम रहे गरीबों के लिए खुला “चप्पल बैंक”, 5 सौ जोड़ी चप्पल बांटा गया

AJ डेस्क: इस भीषण गर्मी में सड़कों पर खाली पाँव घूमते गरीबों को मुफ्त में चप्पल मुहैया हो सके ऐसे एक बैंक का सपना धनबाद अनुमंडल दंडाधिकारी, फ़ेडरेशन ऑफ धनबाद, जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने देखा था। जो आज पूरा हो गया।

 

 

सोमवार को धनबाद के बैंक मोड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक पर चप्पल बैंक की शुरुआत की गई। इस दौरान सैकड़ो जरूरतमंदो के बीच निशुल्क चप्पल का वितरण किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम ने कहा कि लॉकडाउन के कारण धनबाद में ‘कोई भी भूखा ना रहे’ कार्यक्रम शुरू किया गया था। कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद नागरिक, बाहर से आने वाले श्रमिकों को दो वक्त का भोजन लगातार प्राप्त होता रहा।

 

 

इस क्रम में देखा गया कि भीषण गर्मी में भी बहुत से पुरुष, महिला, बच्चे खाली पैर सड़कों पर घूम रहे हैं। इसमें स्पेशल ट्रेन से आने वाले श्रमिक भी शामिल थे। उनको खाली पैर घूमते देख चप्पल बैंक की स्थापना करने का विचार आया। इसके बाद जिला चेंबर व अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर चप्पल बैंक बनाने का निर्णय लिया गया।

 

 

आज वह सपना साकार हो गया। उन्होंने कहा कि धनबाद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कोई भी खाली पैर नहीं घूमेगा, का संकल्प साकार होना एवं जरूरतमंदों को चप्पल उपलब्ध कराना गौरव की बात है। जब तक धनबाद रहेगा तब तक चप्पल बैंक भी निरंतर जरूरतमंदों की सेवा करता रहेगा।

 

 

इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा कि आज 500 जोड़ी चप्पल का वितरण किया गया है। आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।

 

 

इस अवसर पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम, चेतन गोयनका, अजय नारायण लाल, श्याम नारायण गुप्ता, राजेश गुप्ता, सोहराब खान, विजय शर्मा, संजय माकन, दिलीप शुभीकी, शिवाशीष पांडे, प्रेम कुमार, घनश्याम नारनोली, नितेश बजानिया, विकास बजानिया, प्रमोद गोयल व अन्य लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »