धनबाद में मिला 12 कोरोना संक्रमित मरीज

AJ डेस्क: धनबाद में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को धनबाद में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित 12 नए व्यक्ति मिले हैं।

 

 

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त अमित कुमार बताया कि झरिया में 09, बाघमारा में 02 तथा बलियापुर में एक व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित मिला है। सभी संक्रमित व्यक्तियों को कोविड-19 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही धनबाद में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 108 पर पहुंच गया है।

 

 

उपायुक्त ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने घर में रहे और सुरक्षित रहे। अत्यंत आवश्यक हो तभी अपने घर से बाहर निकले। घर से बाहर निकलते समय मास्क या फेस कवर अवश्य पहने। बारंबार साबुन अथवा हैंड सैनीटाईज़र से हाथ साफ करते रहें। शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन करें।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »