धनबाद थाना के मुंशी प्रेम सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत, धनबाद पुलिस शोकाकुल
AJ डेस्क: रविवार की अहले सुबह धनबाद थाना के मुंशी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपनी भगनी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए रविवार की सुबह बाइक से औरंगाबाद के लिए निकले थे। इस दौरान रास्ते में ही सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही धनबाद जिला प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक प्रेम सिंह झारखंड के पलामू के रहने वाले थे।
धनबाद थाना में पदस्थापित मुंशी (साक्षर आरक्षी) प्रेम सिंह की रविवार तड़के सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह बाइक से बिहार के औरंगाबाद जा रहे थे। धनबाद शहर से निकले ही थे कि बरवाअड्डा के पास जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना हो गई। उन्हें घटनास्थल से उठाकर स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दाैरान उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है।
प्रेम सिंह झारखंड के पलामू के रहने वाले थे। वे अपनी भगीनी की शादी में शामिल होने के लिए रविवार सुबह बाइक से धनबाद से औरंगाबाद के लिए निकले। लेकिन इसी बीच करीब पांच बजे सुबह बरवाअड्डा में दुर्घटना हो गई। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। आनन-फानन में उन्हें उठा कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…
https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
